24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से मचा तहलका…

Date:

spot_img

Bihar : जमुई के अलग-अलग इलाकों में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कई टीमें एक साथ एक्टिव हुईं और देखते ही देखते 23 ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई। पड़ोसी शेखपुरा जिले के एक स्थान पर भी जांच टीम पहुंची। दिन चढ़ने के साथ यह कार्रवाई पूरे इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई। जांच का दायरा जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और उनके करीबी लोगों तक फैला रहा। आवास, पेट्रोल पंप, सरकारी आवास, ससुराल और अन्य संपत्तियों की देर शाम तक गहन जांच की गई।

करीबियों के दरवाजे भी पहुंची जांच टीम

EOU की कार्रवाई सिर्फ दुलारी देवी और गुड्डू यादव तक सीमित नहीं रही। जांच टीम ने उनके कई करीबी लोगों के घरों पर भी एक साथ दबिश दी। इनमें सरकारी शिक्षक शहनवाज अली, उप प्रमुख नैयर खान, प्रवीण मिश्रा, रघुनंदन यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव, बबलू मिश्रा, विपिन यादव और छोटू यादव समेत कई लोगों के ठिकाने शामिल रहे। शेखपुरा जिले के एकरामा गांव स्थित अनुज यादव के घर पर भी जांच की गई। सिकंदरा में गुड्डू यादव के दो आवास, उनके भाई ललन यादव के मकान, पेट्रोल पंप और जमुई शहर के बोधवन तालाब स्थित आवास की भी तलाशी ली गई। वहीं खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव स्थित उनके ससुराल में भी जांच टीम ने दस्तक दी। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों का गहन सत्यापन किया गया।

हथियार मिलने की चर्चा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं

सूत्रों के अनुसार, खेंओसर गांव में छोटू यादव के घर की तलाशी के दौरान हथियार मिलने की चर्चा है। हालांकि आर्थिक अपराध इकाई ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि गुड्डू यादव के भाई बबलू यादव और करीबी प्रमोद यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि इस पर भी जांच एजेंसी की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई है, उनके नाम पर कथित बेनामी संपत्ति अर्जित किये जाने की आशंका के आधार पर जांच चल रही है। हालांकि आर्थिक अपराध इकाई ने अब तक छापेमारी के उद्देश्य, किसी बरामदगी या जांच के निष्कर्ष को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने बताया विकास का नया अध्याय…

Ranchi : झारखंड में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार...

PM मोदी ने मांगी लोगों की सलामती की दुआ…

Kohramlive : ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच असम के...

धनबाद में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बेटे पर इल्जाम…

Dhanbad : एक घर की चारदीवारी के भीतर हुई...

सरकार की नई गाइडलाइन, जींस-टीशर्ट पर रोक, ID कार्ड हुआ जरूरी…

Bihar : बिहार सचिवालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों...

सात फेरों के 20 दिन बाद लगा ली फां’सी, जानें क्यों…

UP : जिस घर में कुछ दिन पहले ही...