धनबाद में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बेटे पर इल्जाम…

Date:

spot_img

Dhanbad : एक घर की चारदीवारी के भीतर हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 साल के बिसु बाउरी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का इल्जाम लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, देर रात बिसु बाउरी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बिगड़ गई कि सुबह होने से पहले ही बिसु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में तहलका मच गया।

ईंट, पत्थर और रॉड से किया हमला

मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर उस पर हमला किया। परिजनों का कहना है कि हमला ईंट, पत्थर, बेलन, रॉड और डंडे जैसी चीजों से किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुये आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट समेत कई सामान बरामद किये हैं। सभी सामानों को जांच के लिये जब्त कर लिया गया है।वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इधर, मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने मीडिया को बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर मृतक की पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस घरेलू विवाद, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिल्डर के घर चोरी करने वाला धराया मुजफ्फरपुर में, मिले 65 लाख के गहने…

Ranchi : राजधानी रांची में हुई बड़ी चोरी की...

चार साल बाद खुला दफन राज, कब्र से निकला कं’काल…

Gumla : कभी खामोश हो चुकी एक कब्र ने...

CM हेमंत सोरेन ने बताया विकास का नया अध्याय…

Ranchi : झारखंड में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार...

PM मोदी ने मांगी लोगों की सलामती की दुआ…

Kohramlive : ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच असम के...

सरकार की नई गाइडलाइन, जींस-टीशर्ट पर रोक, ID कार्ड हुआ जरूरी…

Bihar : बिहार सचिवालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों...