CM हेमंत सोरेन ने बताया विकास का नया अध्याय…

Date:

spot_img

Ranchi : झारखंड में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के उद्देश्य से जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना की जायेगी। इस दिशा में CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। CM हेमंत सोरेन ने इसे राज्य के परिवहन क्षेत्र के लिये एक ऐतिहासिक पहल बताया।

ड्राइविंग सीखने से रोजगार तक, युवाओं को मिलेगा नया मंच

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सुरक्षित और कुशल परिवहन व्यवस्था के लिये गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। IDTR के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर कौशल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में दक्ष चालकों के निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे न केवल सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

लाइसेंस प्रक्रिया होगी आसान, पारदर्शी और समयबद्ध

कार्यक्रम के दौरान CM हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, आवेदन में आने वाली परेशानियों और समय सीमा की जानकारी ली। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को लाइसेंस बनवाने में किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनके त्वरित और पारदर्शी निष्पादन का निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया।

महिलाओं को भी परिवहन क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर देने के लिये प्रतिबद्ध है। परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये ड्राइविंग प्रशिक्षण, लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को और सरल बनाया जायेगा। इससे महिलाएं कौशल विकास से जुड़कर रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर हासिल कर सकेंगी।CM हेमंत सोरेन ने कहा कि IDTR की स्थापना केवल प्रशिक्षण केंद्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण और परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को भी बढ़ावा देगी। आधुनिक सुविधाओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण मिलने से झारखंड में प्रशिक्षित और जिम्मेदार चालकों की संख्या बढ़ेगी।

10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाइसेंस का लाभ

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में परिवहन सेवाओं को जनहित से जोड़ने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज राज्य के 10 हजार से अधिक नागरिकों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को भी अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

कौशल और रोजगार का नया पहिया

टाटा मोटर्स के सहयोग से बनने वाला IDTR झारखंड के परिवहन क्षेत्र में बदलाव की नई कहानी लिख सकता है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसे संस्थागत प्रयास राज्य में कौशल विकास, रोजगार सृजन और बेहतर सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, जनरल मैनेजर गोलम मंडल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोयलांचल में ED का बड़ा एक्शन, 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज…

Dhanbad : कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार, लेवी वसूली और...

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक साथ जन्मे 18 नन्हे मोर…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सुबह की पहली किरण के साथ...

वंदे मातरम बिल हुआ पास, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल…

Kohramlive : देश की संसद में बुधवार को एक...

वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, इस रोज से शुरू होगा मुकाबला…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन...

फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को गुरु पूर्णिमा पर मिला सबसे बड़ा तोहफा…

Kohramlive : अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण...