spot_img
spot_img

लव मैरिज करने वाली सिमरन को मिली भयानक मौ’त, देवर क्या कर गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करने वाली सिमरन को भयानक मौत दी गई। पत्थर से कूचकर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। सिमरन का खून करने के जुर्म में पुलिस ने सिमरन के देवर रेहान उर्फ चीपड़ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई की इज्जत बचाने की खातिर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। देवर का इल्जाम है कि भाभी का लूर-लक्षण बिगड़ गया था। वह घर में नहीं रहती थी, उसका कई लोगों से मिलना-जुलना शुरू हो गया था। वहीं सिमरन की मां जमीला बानो ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ उसका देवर रेहान अवैध संबंध बनाना चाहता था, वह इसे लेकर खूब दबाव बनाता था। टार्चर भी करता था। मां जमीला बानो ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले सिमरन ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसका देवर अवैध संबंध न बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। रेहान के कुछ दोस्तों पर भी शंका जताई गई है। सिमरन के पति फैजान के जेल चले जाने के बाद यह सबकुछ हुआ। दो तरह की बातें सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात कानपुर के कर्नलगंज से उछलकर सामने आई है। इस संबंध में कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना को लेकर जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार साल 2021 में 24 साल की सिमरन फैजान से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से ससुराल और मायके वाले दोनों खफा थे और शादी के खिलाफ थे। फैजान कर्नलगंज बिसाती कब्रिस्तान में रहता है। वहीं सिमरन ग्वालटोली रेलवे लाइन के पास रहती थी। बीते बुधवार की रात रेहान ने अपनी भाभी सिमरन को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वो फतेहपुर भागने की फिराक में था, पर जब अपने घर लौटा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुये पुलिस से कहा कि उसने जो किया उसका कोई पछतावा उसे नहीं है। भाई की इज्जत बचाने के लिए भाभी को मार डाला। पुलिस ने खून से सने रेहान के बनियान भी बरामद कर ली है। सिमरन का मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी खोज निकाला गया। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि सिर की हड्डियां टूटने और ज्यादा रक्तस्राव के कारण सिमरन की मौत हो गई। सिमरन चार बहनों में सबसे छोटी थी।

इसे भी पढ़ें : सुप्रसिद्ध देवघर मंदिर की दानपेटी खुली, दो माह में 18 लाख 59 हजार आये…

इसे भी पढ़ें : UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गुजरात से निकला बिपरजॉय अब यहां मचा सकता है तबाही…

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन ने बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें : लालपुर का यह इलाका हो गया धुआं-धुआं… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...