spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा के बैंककर्मी की कामडारा में मिली लाश, रांची में है घर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला (कामडारा) : कामडारा के पोकला रेलवे गेट फाटक के पास से एक शव बरामद किया गया है। पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।

मृतक के पॉकेट से मिले कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रांची के बूटी मोड़ निवासी राकेश रोशन (28) के रुप में हुई है। राकेश सिमडेगा एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक के पोस्ट पर कार्यरत था। राकेश के अचानक गायब हो जाने की खबर मिलते ही परिजन सिमडेगा पहुंच शुक्रवार से ही उसकी तलाश में थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। वो 3 साल से सिमडेगा एक्सिस बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत था और 26 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : उठनी थी डोली उठ गई अर्थी अपनी ही विदाई पर रोते रोते दुल्हन ने तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोक पर लड़की को लेकर सिपाही का बेटा रफू चक्कर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...