spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उठनी थी डोली उठ गई अर्थी,अपनी ही विदाई पर रोते रोते दुल्हन ने तोड़ा दम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओडिशा के सोनपुर से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां शादी के बाद अपनी विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई। यह घटना सामने आते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। इसके बाद शादी के घर में चीख-पुकार मच गई। 

दरअसल, यह मामला ओडिशा के सोनपुर का है, यहां शुक्रवार को एक शादी समारोह की खुशी अचानक मातम में बदल गई।  यहां जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई।  लेकिन जब उसकी विदाई हो रही थी तभी यह घटना घट गई।  

विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी। फिर अचानक वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की।  लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे। उसे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।  जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।  रोजी की मौत की खबर के बाद इलाके में लोग हैरान हैं और दुखी हैं।

जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में जी रही थी क्योंकि उसने कुछ महीने पहले अपने पिता को खो दिया था। उसके मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस विवाह का आयोजन किया था। खबर के बाद इलाके में लोग हैरान हैं और दुखी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...