spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कीमत बढ़ते ही टारगेट में चांदी, उड़ा ले गये 50 लाख का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ चोरों ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुये करीब 16 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई चांदी की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस दुकान में चोरी हुई, वह स्थानीय थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया है। खबर है कि बीती देर रात चोरों का एक गिरोह दुकान तक पहुंचा। सबसे पहले उन्होंने बाहर लगे CCTV कैमरे को ऊपर की ओर मोड़ दिया, ताकि उनकी हरकतें साफ न दिखें। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। दुकान में लगे CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक चोर दुकान के अंदर घुसा, जबकि 6 अन्य चोर बाहर पहरे की तरह खड़े रहे। अंदर गया चोर मुंह में टॉर्च दबाये गहनों की तलाश करता दिख रहा है। कुछ ही मिनटों में उसने चांदी के जेवर समेटे और गिरोह के साथ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने मौके पर FSL की टीम को भी बुलाकर जांच कराई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...