Kohramlive : सोना-चांदी की कीमतों को लेकर लगाये जा रहे तमाम अनुमान सोमवार को ध्वस्त होते नजर आये। बाजार खुलते ही कीमती धातुओं ने ऐसा उछाल दिखाया कि निवेशक भी हैरान रह गये। चांदी ने इतिहास रचते हुये पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि सोना भी नये रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। MCX पर मार्च वायदा चांदी 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर ₹3,01,315 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची। वहीं फरवरी वायदा सोना एक ही झटके में करीब ₹3,000 महंगा होकर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा।
जनवरी में ही चांदी ने दिखाया दम
2026 की शुरुआत से ही चांदी रॉकेट की रफ्तार से भाग रही है।
31 दिसंबर 2025 को भाव: ₹2,35,701 प्रति किलो
अब कीमत: ₹3,01,315 प्रति किलो
जनवरी में उछाल: ₹65,614
सोना भी पीछे नहीं
साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹9,696 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।
एक ही कारोबारी सत्र में करीब ₹2,983 की तेजी दर्ज हुई।












