Kohramlive : हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को पूरी दुनिया ‘वर्ल्ड साइट डे’,मनाती है, एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि “आंखें केवल देखने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन को समझने की खिड़की हैं।” इस साल का संदेश भी दिल को छूने वाला है, “अपनी आंखों की देखभाल करें, क्योंकि दृष्टि ही जीवन की दिशा है।” हम में से ज्यादातर लोग तब तक आंखों की जांच नहीं कराते, जब तक धुंधलापन, सिर दर्द या आंखों में जलन जैसे संकेत नजर न आने लगें। लेकिन नेत्र विशेषज्ञ कहते हैं कि समय पर जांच मतलब, दृष्टि की सुरक्षा। अब आपको डॉक्टर के पास दौड़ने की जरूरत नहीं। आप घर पर ही अपनी आंखों की रोशनी की प्राथमिक जांच कर सकते हैं।
ऐसे करें जांच
Snellen Chart (स्नेलेन चार्ट) को इंटरनेट से डाउनलोड करें या मेडिकल स्टोर से लें। इसे अच्छी रोशनी वाली दीवार पर लगायें। दीवार से 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर खड़े हो जाय़ें, पहले एक आंख बंद करें, और सबसे ऊपर से नीचे की ओर अक्षर पढ़ें। जिस लाइन तक आप स्पष्ट देख पाते हैं, वही आपकी दृष्टि का स्तर बताती है।फिर दूसरी आंख से यही प्रक्रिया दोहरायें। अगर दोनों आंखों की दृष्टि में फर्क लगे या छोटे अक्षर धुंधले दिखें, तो देर न करें, तुरंत किसी नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें।












