Kohramlive : शुभांशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री और Axiom-4 मिशन के मिशन पायलट, अमेरिका के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचे। करीब 28.5 घंटे की रोमांचक यात्रा के बाद, भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे उनका यान ISS से जुड़ा। कुछ ही मिनटों बाद, डॉकिंग का तकनीकी क्रम भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ। शुभांशु, इस मिशन में सेकंड-इन-कमांड हैं यानी मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन के बाद इस यान की पूरी तकनीकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। यान को डॉक कराना, यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाना और किसी भी आपात स्थिति में निर्णय लेना, यह सब शुभांशु की निगरानी में है। इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बन गये है। 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गये। यह उड़ान बुधवार दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा भरी गई थी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर ट्वीट कर कहा, “बधाई हो… शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के द्वार पर खड़े हैं। 14 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा अब शुरू होने वाली है और पूरा विश्व गर्व के साथ देख रहा है।”
WATCH | #Axiom4Mission successfully docks at the International Space Station. The Mission has been piloted by India’s Group Captain #ShubhanshuShukla
(Video: NASA via Reuters) pic.twitter.com/B9kXGc45kA
— ANI (@ANI) June 26, 2025






