RANCHI: श्रावणी मेले को लेकर इस बार स्पेशल ट्रेन चलाया जा सकता है, ताकि बाबा नगरी पहुंचने वाले भक्तों को किसी तरह की असुविधा ना हो। आसनसोल डिवीजन के डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा, इस बार बोगियों की संख्या भी अधिक होगी ताकि एक ट्रेन में ज्यादा से ज्यादा भक्त सवार होकर बाबानगरी पहुंच सकें। ट्रेनों के ठहराव के समय को भी बढ़ाया गया है ताकि देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या ना हो। स्टेशन में यात्रियों के रहने की भी व्यस्था की जा रही है। याहं हर तरह की सुविधा होगी इसके अलावा टिकट काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को आसनसोल डिवीजन के डीआरएम ने सीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया है और कई जरूरी आदेश दिए हैं। आने वाले समय में श्रावणी मेले को लेकर बढ़ने वाली भीड़ को परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। डीआरएम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, पोर्टिको सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। मेले में श्रद्धालु और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया है। डीआरएम ने स्टेशन परिसर पर लाइट, पंखा, बैठने की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, प्रतीक्षालय को साफ रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में रेल अधिकारी व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये हैं।
गोरखपुर से देवघर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
वहीं इधर श्रावण मेला पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई से 31अगस्त तक होगा। वापसी यात्रा के लिए 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 03 जुलाई से 01 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेन कुल 61 फेरों में चलेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 02 जुलाई से 31 अगस्त प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.50 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.53 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.00 बजे, सुल्तानगंज से 07.00 बजे, भागलपुर से 08.05 बजे, बरहट जं0 से 10.35 बजे तथा बांका से 11.05 बजे छूटकर देवघर 12.40 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 03 जुलाई से 01 सितंबर तक प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर बांका से 19.52 बजे, बरहट से 20.50 बजे, भागलपुर से 22.00 बजे, सुल्तानगंज से 22.32 बजे, दूसरे दिन मुंगेर से 00.40 बजे, साहिबपुर कमाल से 01.35 बजे, बेगूसराय से 02.02 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, बछवारा से 03.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.02 बजे, देसरी से 04.32 बजे, हाजीपुर से 05.10 बजे, सोनपुर से 05.22 बजे, दिघवारा से 05.52 बजे, छपरा से 07.05 बजे, एकमा से 07.33 बजे, सीवान से 08.05 बजे, मैरवा से 08.27 बजे, भटनी से 08.55 बजे, देवरिया सदर से 09.20 बजे तथा चौरीचौरा से 09.47 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें : यूपी और बिहार छोड़ बाकी राज्यों में जुलाई में सामान्य बारिश…
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, कहां कितना तापमान, देखें
इसे भी पढ़ें : कतरास में बवाल, खुराफातियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर 616 योजनाओं की सौगात दे गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो














