spot_img

पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं श्रद्धा कपूर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai : बॉलीवुड की सादगी और मुस्कान की पहचान श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर नजर आईं। उनके साथ पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर थे। श्रद्धा का अंदाज बेहद शांत और संजीदा दिखा। श्रद्धा कैजुअल लुक में थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी ओर कैमरे को घूमते देखे, वे तुरंत हाथ जोड़कर फोटो और वीडियो न बनाने का इशारा करती नजर आईं। इसी पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों और वीडियो को देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि शक्ति कपूर रेगुलर चेकअप के लिये अस्पताल पहुंचे थे और बेटी श्रद्धा उनके साथ थीं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किस वजह से अस्पताल गये थे। भीड़ और कैमरों के बीच श्रद्धा पूरे वक्त पिता के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं। न कोई तामझाम, न कोई सितारापन, बस एक बेटी, जो अपने पिता का हाथ थामे चल रही थी। वीडियो सामने आते ही फैंस शक्ति कपूर की सेहत को लेकर दुआयें करने लगे हैं।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई