नई दिल्ली : यूक्रेन (Ukraine) को लेकर पूर्वी यूरोप (Eastern Europe) में जारी संकट का असर अब चौतरफा देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार से लेकर क्रूड तक की हालत खराब दिख रही है। दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk भी इससे बच नहीं पाए हैं। तृतीय विश्वयुद्ध की तरफ संकेत करती हुई स्थिति से दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट का दौर चल रहा है। इससे दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में भी कमी होती दिख रही है। इसी क्रम में अब Elon Musk की दौलत 200 बिलियन डॉलर से भी कम रह गई है।
1 दिन में इतना बड़ा घाटा
गौरतलब है कि एलन मस्क का नेटवर्थ 300 बिलियन डॉलर के भी पार था। हाल ही में अभी बुधवार को मस्क को 13.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था और उनका नेटवर्थ कम होकर 198.6 बिलियन डॉलर पर आ गया और लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि किसी भी अरबपति का नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं है। इसके बाद भी अभी भी टेस्ला (Tesla) के सीईओ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
इस साल के प्रारंभ से ही घाटा
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, इस साल की शुरुआत से ही शेयर बाजारों में आ रही गिरावट दिख रही है, इसके कारण मस्क को 01 जनवरी से अब तक 71.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, पिछले साल 04 नवंबर को एलन मस्क का नेटवर्थ 340.4 बिलियन डॉलर हो गया था।
टॉप 5 अमीरों को बड़ा घाटा
यूक्रेन और रूस के विवाद के बीच ऐसा नहीं है कि शेयर बाजारों की गिरावट से सिर्फ मस्क को ही नुकसान हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में बताया गया है, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) इस साल अब तक 22.9 बिलियन डॉलर के नुकसान में हैं। तीसरे पायदान पर मौजूद बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को 22.5 बिलियन डॉलर का, चौथे सबसे अमीर बिल गेट्स (Bill Gates) को 15.7 बिलियन डॉलर का और पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज (Larry Page) को 14.1 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : जिस स्टॉक की एक रुपये से भी कम थी कीमत, उसी ने बना दिया करोड़पति!, जानिए
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी आया है ये मैसेज तो हो जाए सावधान, देखें…
इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा
इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक
इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत
इसे भी पढ़ें : RBI Alert : अगर आप प्रीपेट वॉलेट करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान
इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया नया ऐप, तुरंत कंफर्म होगी सीट














