spot_img

रांची में 05 राशन दुकानदारों को शोकॉज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के ओरमांझी प्रखंड के 05 राशन दुकानदारों को आज शोकॉज किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी यानी DSO प्रदीप भगत ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। इनके खिलाफ पांच किलोग्राम प्रति राशन कार्ड खाने-पीने के सामान की कटौती एवं आवंटित खाद्यान्न के एवज में अवैध राशि की वसूली की शिकायत मिली थी। मिली शिकायत को DSO प्रदीप भगत ने गंभीरता से लिया। अपनी टीम के साथ स्पॉट विजिट किया। जांच के दरम्यान राशन कार्डधारियों का बयान लिया गया। बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर दुकानदारों पर लगाए गए इल्जाम सही पाए गए। इसके बाद DSO ने इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

इन्हें किया गया है शोकॉज

  1. तारा महिला मंडल
  2. खुशबू महिला समिति
  3. जबूल अंसारी
  4. अजीम अंसारी
  5. मनोहर उरांव को शोकॉज किया गया है।

सलमा ख़ातून एवं उनके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

तारा महिला मंडल, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, ग्राम- इरबा, प्रखंड-ओरमांझी का संचालन श्रीमती सलमा खातून द्वारा किया जाता है। इनके पति श्री इम्तियाज अंसारी पंचायत समिति सदस्य हैं। इम्तियाज अंसारी का लाल राशन कार्ड बना हुआ है, जो की राशन कार्ड धारी होने की अर्हता को पूरा नहीं करते, वो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। सलमा खातून द्वारा अपने पति के पद का धौंस दिखाकर राशन कार्ड बनाने एवं कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 1500-2500 रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय मंत्री से की गई थी शिकायत

ओरमांझी प्रखंड के ग्राम इरबा के इन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा अनियमितता को लेकर विभागीय मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, झारखंड सरकार रामेश्वर उरांव से शिकायत की गई थी। जिसके बाद रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : ISIS के दो आतंकी का झारखंड ATS ने क्या किया हाल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...