spot_img

शिवजी को भाती है शीतलता, खुश रखने के लिए चढ़ाएं दूध और दही

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: आज महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव का दिन। शिव औघड़दानी हैं। उन्‍हें खुश कर शिवभक्‍त कोई भी वरदान मांग सकते हैं। शिवजी को शीतलता भाती है, इसलिए उन्‍हें खुश रखने के लिए जल, दूध और दही से उनका अभिषेक किया जाता है। भांग, धतूरा और बेलपत्र की तासीर भी शीतल है, इसलिए बाबा इन चीजों को पसंद करते हैं और भक्‍त बाबा पर इन्‍हें अर्पित करते हैं।

इसे भी पढ़ें :हॉकी प्रतियोगिता का सीएम ने किया उद्घाटन, कहा- खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

जलाभिषेक को रूद्राभिषेक भी कहा जाता है

शिवजी का एक नाम रुद्र भी है, इसीलिए जलाभिषेक को रुद्राभिषेक भी कहा जाता है। तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल की धारा अर्पित की जाती है। शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, इस संबंध में समुद्र मंथन की कथा प्रचलित है।

इस प्रकार भगवान शिव बन गए नीलकंठ

समुद्र मंथन से जुड़ी कथा के अनुसार, प्राचीन समय में जब देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तब कई रत्न निकले थे। इन रत्नों से पहले हलाहल नाम का भयंकर विष निकला था। इस विष की वजह से पूरी सृष्टि के सभी जीवों के प्राण संकट में पड़ गए थे। तब शिवजी ने ये विष पी लिया था, लेकिन इस विष को उन्होंने गले से नीचे नहीं जाने दिया। इस कारण शिवजी का गला नीला हो गया और इन्हें नीलकंठ कहा जाने लगा।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

विष से उत्‍पन्‍न जलन दूर करने के लिए चढ़ाया जाने लगा जल

विष पीने की वजह से शिवजी के शरीर में तेज जलन होने लगी, गर्मी बढ़ने लगी। इस तपन से मुक्ति के लिए शिवजी को ठंडा जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है। भोलेनाथ को ठंडक देने वाली चीजें ही विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं, ताकि विष के गर्मी शांत रह सके।

जीवन मंत्रा
जीवन मंत्रा

जल चढ़ाते समय शिव मंत्रों का करें जाप

शिवलिंग पर तांबे, चांदी या सोने के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए। स्टील या लोहे के लोटे से जल न चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय शिवजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। जल के साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही, शहद भी चढ़ाना चाहिए। इस तरह अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, भोग आदि चीजें अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

प्रेमानंद महाराज बोले, सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और सफलता...