KHUNTI : सावन की तीसरी सोमवारी पर आम्रेश्वर धाम में शिवभक्तों का सुबह से ही तांता लगने लगा। जलाभिषेक के लिए आम्रेश्वर धाम में रविवार की रात्रि से ही महिला और पुरुष शिवभक्त अलग-अलग लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शिवालय का पट खुलते ही हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से धाम परिसर गूंज उठा। शिवभक्तों ने क्रमवार मुख्य मंदिर में जलाभिषेक कर देवी-देवताओं के अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नत पूर्ण होने की कामना की। आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के मुताबिक, आज लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक किया। खूंटी ही नहीं रांची, सिंहभूम, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला सहित अन्य जिलों तथा ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया।
पहले बनई नदी के तट पर पहुंचे श्रद्धालु
आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए मुख्य पथ सहित संपर्क मार्गों से होकर श्रद्धालुओं का जत्था़ पैदल एवं वाहनों में सवार होकर बनई नदी के तट पर पहुंचा। यहां से नदी का पवित्र जल लेकर कांवरिये लगभग चार किलो मीटर पैदल चलकर आम्रेश्वर धाम परिसर पहुंचे और जलाभिषेक किया। आम्रेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं को चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अंगराबाड़ी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
सजी हैं दुकानें, मेले में मनोरंजन के भी साधन
एक महीना तक चलने वाले श्रावणी मेले को लेकर आम्रेश्वर धाम परिसर में प्रसाद, फूल-माला सहित अन्य दुकानें सजी हैं। मेले के दुकानदारों में खूंटी, रांची सहित अन्य जिलों के अलावा बिहार से आए दुकानदार भी शामिल हैं। श्रावणी मेले में आए लोग डिजनीलैंड में जाकर मनोरंजन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। यहां बिजली के झूले, मौत का कुआं, ब्रेक डांस आदि संचालित हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खूंटी द्वारा आम्रेश्वर धाम परिसर में प्रदर्शनी शिविर भी लगाया गया है। तीन एलईडी वैन का संचालन किया जा रहा है। इनके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां मेले में आए लोगों को दी जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्ज
इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू
इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्यायपालिका से किया आग्रह
इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : CWG 2022 : लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को करारी हार…
इसे भी पढ़ें :न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत














