spot_img

बंगाल की खाड़ी के समंदर में डूबा जहाज, 24 जिंदगियां दांव पर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बंगाल की खाड़ी में शनिवार की रात एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। पनामा-ध्वज वाला मालवाहक जहाज MV Ocean Winner पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर समुद्र में डूब गया। जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने तुरंत बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
ताजा जानकारी के मुताबिक रात करीब आठ बजे दो लाइफ राफ्ट से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि बाकी क्रू सदस्यों की स्थिति की अभी पूरी पुष्टि नहीं हो सकी है और उनकी तलाश लगातार जारी है।

24 लोगों का दल, 20 चीनी नागरिक

शुरूआती जानकारी के अनुसार जहाज पर 20 चीनी, तीन म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे दूसरे व्यापारिक जहाजों को भी अलर्ट कर बचाव अभियान में सहयोग मांगा गया है। समंदर के बीच इतनी दूर हुई दुर्घटना ने रेस्क्यू टीमों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अंधेरा, समुद्री परिस्थितियां और घटनास्थल की दूरी अभियान को और मुश्किल बना रही हैं।

1,700 टन लौह अयस्क लेकर निकला था जहाज

रिपोर्टों के मुताबिक MV Ocean Winner करीब 1,700 टन लौह अयस्क लेकर पारादीप से रवाना हुआ था। जहाज ने 20 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे बंदरगाह छोड़ा और सिंगापुर की ओर बढ़ रहा था। करीब 200 नॉटिकल मील दूर पहुंचने के बाद उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद जहाज के डूबने की सूचना सामने आई और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। संपर्क टूटने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कोस्ट गार्ड के जहाजों और अन्य उपलब्ध संसाधनों को अभियान में लगाया गया है। आसपास मौजूद जहाजों को भी संभावित रूप से समुद्र में फंसे लोगों की मदद के लिये सतर्क किया गया है। दो लोगों को लाइफ राफ्ट से सुरक्षित निकाल लिया जाना फिलहाल इस मुश्किल घड़ी में उम्मीद की एक किरण है। वहीं, हादसे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं है। अधिकारियों ने जहाज के डूबने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खराब मौसम, समुद्री परिस्थितियों या किसी तकनीकी समस्या जैसी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

इसे भी पढ़ें :

अभय, अक्षय और सुषमा रिमांड पर…

Ranchi : CID में दर्ज FIR के संंदेही गुनहगार...

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अभय, अक्षय और सुषमा रिमांड पर…

Ranchi : CID में दर्ज FIR के संंदेही गुनहगार...

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों...