Hazaribagh(Sunil Sahu) : अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर के लिये तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। परियोजना प्रभावित गांवों के 24 चयनित युवा ‘शौर्यपथ’ रेजिडेंशियल बेल्ट फोर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिये राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। गोंदुलपारा, तमना, पुरुंगा, धिरौली और लमाटोला समेत झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इन युवाओं ने सशस्त्र बलों में शामिल होने के अपने सपने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान युवाओं के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास और देशसेवा का जज़्बा साफ झलक रहा था।
90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण
यह 90-दिन का आवासीय कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण मॉड्यूल में ग्राउंड ड्रिल, फिजिकल फिटनेस, लिखित परीक्षा मार्गदर्शन, निजी सुरक्षा प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन कोर्स और बेसिक साइबर सिक्योरिटी जैसे उन्नत विषय शामिल हैं। कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है और प्रतिभागियों को आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन की समुचित सुविधा दी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के नये अवसर मिलेंगे। खनन परियोजना के अंतर्गत पहले से मोबाइल हेल्थ यूनिट, छात्रवृत्ति, कोचिंग कक्षाएं, महिला समूह सशक्तिकरण, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…






