spot_img
spot_img

प्रेस क्लब, चौपारण के अध्यक्ष बने शंकर यादव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : प्रेस क्लब चौपारण के अध्यक्ष शंकर यादव चुन लिये गये। उन्हें 30 मतों में से 21 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र राणा को 09 मत मिले। वहीं सचिव पद पर डी मुन्ना विजयी रहे। उन्हें 22 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार सिंह को 08 वोट मिले। हजारीबाग के प्रखंड इकाई चौपारण का चुनाव SBI परिसर में हुआ। पर्यवेक्षक की हैसियत से प्रकाश पाण्डेय और मो. शमीम अहमद मौजूद थे। चुनाव में 30 पत्रकारों ने वोट डाले। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर बीरेंद्र कुमार शर्मा विजय रहे। प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार स्वर्णकार को 08 मत मिले। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सह सचिव पद पर विजय मधेशिया, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार राणा, केंद्रीय सदस्य चन्दन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्यों में दुर्गेश पांडेय, फैजान अहमद, अरविंद कुमार सिंह, संतोष विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुये। मौके पर चौपारण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा व चौपारण के थानेदार शंभूनंद ईश्वर सभी विजयी प्रत्याशियों को चौपारण के पत्रकारों के हितों की रक्षा और भला करने की दिशा में तत्पर रहने की कामना की।  प्रेस क्लब, हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप, सचिव मिथिलेश मिश्र ने विजयी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें :तय रूट और तय समय पर मोहर्रम जुलूस निकालने पर जोर

इसे भी पढ़ें :टमाटर को लेकर Subway ने जारी किया नोटिस… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :पलामू में सिलेंडर ब्ला’स्ट, मची चीख पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें :PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...