Kohramlive : शनि देव साल 2025 में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक कर्म फल दाता एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं ऐसे में ठीक उसी राशि में आने में उन्हें 30 साल का समय लग जाता है। 2025 में शनि देव राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे इससे कई राशियों को साढ़ेसाती और ढइया से निजात मिलेगी। इन राशियों की किस्मत में 29 जनवरी 2025 के बाद बदलाव आयेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की बात करें तो शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहेंगे ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा और तमाम परेशानियों से निजात मिल सकती है। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती है और इसके साथ भविष्य में आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे इससे उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन संचित करने में लाभ मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
वृषभ राशि
शनि देव वृषभ राशि के एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है और लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या समाप्त हो सकती है। संतान के तरफ से आने वाली परेशानियां खत्म हो जायेगी और लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होगी।














