DELHI : दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक घर में घुसकर 66 साल की बुजुर्ग महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला के गले व शरीर पर 2 दर्जन से भी ज्यादा वार धारदार हथियार से किए गए हैं। महिला के बेटे के घर वापस आने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर कथित तौर पर हत्या के आरोपी 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन के रूप में हुई है।
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थीं। दल्लूपुरा गांव में अपने बेटे के साथ किराये पर रहती थीं। महिला सब्जी बेचती थीं, उनका बेटा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह यौन उत्पीड़न का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
Read More :रांची सदर अस्पताल में हेल्थवर्कर्स ने किया हड़ताल, कोविड टेस्टिंग हुई ठप








