spot_img

छात्रावास में नाबालिग छात्राओं से यौ’न उत्पीड़न, वार्डन गिरफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img
Dumka : दुमका के रामगढ़ प्रखंड के जोगिया स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पीड़िता के पिता के बयान पर विद्यालय के निदेशक इमानुएल मुर्मू और उनकी सहयोगी सह वार्डन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने नामजद वार्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, विद्यालय के निदेशक इमानुएल मुर्मू फरार बताये जा रहे हैं। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पीड़ित बच्चियों को मेडिकल जांच के लिये दुमका ले जाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय परिसर तथा रामगढ़ थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्कूल में तालाबंदी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भी अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुये जरमुंडी SDPO नवल किशोर सिंह शनिवार को रामगढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने थानेदार मनीष कुमार और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली तथा अब तक की पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की।

ग्रामीणों ने लगाये पुराने विवादों से जुड़े आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित परिवारों के स्वजन विद्यालय तथा थाना परिसर में जुटे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय निदेशक के खिलाफ पूर्व में भी एक शिक्षिका से जुड़े यौन शोषण के आरोप सामने आये थे। इसके अलावा क्षेत्र की कुछ बच्चियों को बाहर भेजे जाने को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाये हैं। इन सभी आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है। कथित घटना के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हुआ। शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देश पर BRP नजीसूल हक ने विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, सुरक्षा इंतजाम और बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन आवश्यक दस्तावेज और रजिस्टर उपलब्ध नहीं करा सका। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं पाये गये। भवन की स्थिति बच्चों के अनुकूल नहीं बताई गई। छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता को लेकर भी सवाल उठाये गये। BRP नजीसूल हक ने प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि अभिभावक फीस के साथ बच्चों की सुरक्षा का भरोसा भी विद्यालय को सौंपते हैं। ऐसे में परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने विद्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल प्रभारी अमित हांसदा ने उन्हें बताया कि विद्यालय में कुल 42 बच्चे नामांकित हैं।

स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई पर संकट

शनिवार को विद्यालय में मौजूद शिक्षक अमित हांसदा ने अभिभावकों को स्कूल बंद रहने की सूचना दी। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर लौट गये। शाम तक विद्यालय में मौजूद शिक्षक भी अपने घर चले गये। अभिभावकों का कहना है कि नामांकन के समय 10 हजार रुपये और हर महीने 3,500 रुपये फीस देने के बावजूद विद्यालय में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई है। उन्होंने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता है। उनका कहना है कि नवंबर समाप्त होने के करीब है। ऐसे में विद्यालय बंद रहने या दूसरे स्कूल में नामांकन कराने की प्रक्रिया से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से बच्चों के लिये वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था करने की मांग की है।

पीड़िता के पिता के बयान पर निदेशक और सहयोगी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी।28DUM_M_14_28112026_165

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...