कोहराम लाइव डेस्क : पुलिस ने नाटकीय ढंग से एक सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। जिसके बाद दो दारोगा ग्राहक बनकर पहुंचे। दोनों एक-एक लड़की को लेकर कमरे में गए। इस दौरान पुलिस टीम को तैयार रहने को कहा गया था। दोनों दारोगा पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही दोनों दारोगा ने टीम को सूचित किया, टीम ने छापेमारी कर दी। छापेमारी में सात युवती और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। सभी को पुलिस थाना लेकर गई, जहां सभी से सख्ती से पूछताछ की गई।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग
पुलिस ने उक्त कार्रवाई गुड़गांव के पालम विहार थाना क्षेत्र में की। छापेमारी के बाद पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी। कमरे से सात युवती और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। सेक्स रैकेट में शामिल युवती यूपी, झारखंड और बंगाल की रहने वाली बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रति ग्राहक एक हजार रुपए लिया जाता था। जिसमें से आधा पैसा लड़कियों को दिया जाता था और आधा पैसा संचालिका अपने पास रखती थी। वह कई वर्षों से यह धंधा चला रही थी।
इसे भी पढ़ें : मासूम शाहनवाज अंसारी की लाश मिलने के बाद जनाक्रोश उबाल पर(Video)










