Koderma : कोडरमा में पोखरडीहा मोड़ के पास बासुकीनाथ से राजगीर जा रही श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि खुशियों का सफर पल भर में मातम में बदल गया। नेपाल के रौतहट का रहने वाला शिवम कुमार (12) अब कभी घर नहीं लौटेगा। दर्शन कर लौट रहे मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
बस में नेपाल के रौतहट जिले के कांवरिये सवार थे। टक्कर के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। महिलायें, बच्चे और बुजुर्ग सीटों में फंस गये। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले दौड़े। फिर सतगावां पुलिस ने राहत अभियान शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो और लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। 40 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है।















