एक साथ कई नये IAS को मिली पोस्टिंग, अधिसूचना जारी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्र सरकार ने बिहार को आधा दर्जन से ज्यादा नये भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आवंटित किये हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक 2024 बैच के 179 IAS अधिकारियों के कैडर बंटवारे में बिहार को यह मजबूती मिली है। लंबे समय से अफसरों की कमी झेल रहे बिहार के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। बिहार कैडर पाने वालों में झारखंड के सौरभ सिन्हा (रैंक 43), मध्य प्रदेश की फरखंडा कुरैशी (60), बिहार की कुमुद मिश्रा (62), उत्तराखंड के केतन शुक्ला (66), दिल्ली की कल्पना रावत (67) और प्रिंस राज (82), राजस्थान के नितेश गोयल (68) व अमित मीणा (133) और दीपक कुमार (178) शामिल हैं।

वहीं बिहार मूल के 12 IAS अधिकारियों को दूसरे राज्यों में कैडर दिया गया है। इनमें हेमंत और संस्कृति त्रिवेदी को यूपी, शोभिता पाठक को महाराष्ट्र, ऋतिक रंजन को केरल, रित्विक मेहता को झारखंड और सौरभ सुमन को असम-मेघालय कैडर मिला है। तीन नये विभागों के गठन से बिहार में प्रशासनिक दबाव बढ़ा है। ऐसे में नये IAS अफसरों की तैनाती से सरकार को कामकाज संभालने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...