spot_img
spot_img
spot_img

बड़कागांव की धरती से चमके सात सितारे, टॉप 10 में रोबिन कुमार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,Barkagaon(Shivnarayan Sahu) : झारखंड JPSC परीक्षा 2023 का रिजल्ट आते ही बड़कागांव में जश्न की लहर दौड़ गई। इस छोटे से प्रखंड ने इस बार सपनों की उड़ान भरी है। जहां से सात अभ्यर्थियों ने सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए अपने गांव का नाम रौशन किया। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं गंगा दोहर के रोबिन कुमार, जिन्होंने टॉप 10 में सातवां स्थान हासिल कर DSP पद पर बाजी मारी। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने यह असाधारण उपलब्धि पाई है।

उनके अलावा सावित्री कुमारी उर्फ गुड़िया (सांढ) B.D.O बनीं, विपिन कुमार भास्कर उर्फ गौतम (कांडतरी)  DSP, प्रियंका कुमारी (बादम) B.D.O, मनीष कुमार (अंबेडकर मुहल्ला) DSP, नीतीश कुमार (अंबाजीत)  DSP और अनिमेष कुमार (उरूब) B.D.O.बने।  इन सातों ने बड़कागांव की मिट्टी में पसीना बहाकर मेहनत का फूल खिलाया है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सभी को ढेरों शुभकामनाएं दीं। अब ये चेहरे ना सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे झारखंड की पहचान बनेंगे। बड़कागांव के इन सपूतों ने ये साबित कर दिखाया कि “जहां चाह, वहां राह”।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...