spot_img

#Serum Institute बच्चों के लिए नोवावैक्स टीके का करेगा ट्रायल, सितंबर तक आएगी यह वैक्‍सीन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) बच्चों के लिए नोवावैक्स टीके का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना बना रहा है। गुरुवार को सूत्रों से जानकारी मिली कि संस्थान इस कोविड-19 रोधी टीके का ट्रायल जुलाई से शुरू कर सकता है। एसआईआई कोवावैक्स को भारत में सितंबर तक ला सकता है। कोवावैक्स, नोवावैक्स की संभावित कोविड वैक्सीन का एक संस्करण है। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी कोविड-19 के खिलाफ नोवावैक्स टीके की प्रभावशीलता के आंकड़ों को आशाजनक और उत्साहवर्धक बताया था। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़े यह संकेत भी देते हैं कि नोवावैक्स टीका सुरक्षित है और बेहद प्रभावी है।

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

स्‍वतंत्र विशेषज्ञ करेंगे जांच

नोवावैक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि उसकी योजना इसे चिकित्सा जर्नल में प्रकाशित करने की है जहां स्वतंत्र विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे। बयान के अनुसार, टीका शरीर को कोरोना वायरस पहचानने, खासकर इसे ढकने वाले स्पाइक प्रोटीन की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित करता है और वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है।
नोवावैक्स प्रायोगशाला में बनाए गए उस प्रोटीन की प्रतियों से तैयार की गई है और यह अभी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहे कुछ अन्य टीकों से अलग है। इस टीके को फ्रिज के मानक तापमान पर रखा जा सकता है और यह वितरण करने में आसान है।

Read More : कुएं से मिला महिला का शव, सिर पर हैं चोट के निशान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...