Chouparan(Krishna Paswan) : विधानसभा चुनाव 2024 के पीसफुल और सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चौपारण प्रखंड के कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन प्रखंड कार्यालय सभागार में किया गया, जिसकी अगुवाई BDO नितेश भास्कर ने की। सम्मान समारोह में थानेदार अनुपम प्रकाश और CHC प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने भी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में BDO भास्कर ने कहा, “कोई भी कार्य टीम भावना से किया जाये तो कामयाबी तय है। इस चुनाव की सफलता में आप सबकी भूमिका सराहनीय रही। चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश ने कहा कि चौपारण जैसे संवेदनशील क्षेत्र में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव कराना प्रशासनिक टीम की कुशलता और आम जनता के सहयोग का परिचायक है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने इसे लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर बताते हुये कहा कि “हर कर्मी ने समन्वय के साथ अपने दायित्व को निभाया, यह सचमुच प्रशंसा के योग्य है।”
BDO नितेश भास्कर, थानेदार अनुपम प्रकाश, CHC प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, BPRO जयप्रकाश नारायण, प्रधान लिपिक रंजीत राज, अभिषेक कुमार ओझा, जेई अभिषेक कुमार, बीपीएम जागेश्वर शर्मा, आवास समन्वयक मो. अला, JSLPS बीपीएम नीरज कुमार, मनरेगा बीपीएम संतोष कुमार और प्रणव वर्मा सहित सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य कर्मी मौजूद थे।













