Hazaribagh(SunilSahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज आपराधिक घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें अपहरण, हत्या और फिर प्रतिशोध में हुई दूसरी हत्या और आगजनी ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
क्या है पूरा मामला?
6 जुलाई, 2025 को दिनेश प्रजापति लापता हो गये। दो दिन बाद, 8 जुलाई को उनकी पत्नी संगीता देवी ने बड़कागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके पति का अपहरण सुभाष प्रजापति ने ₹1 लाख के लेन-देन को लेकर किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये कांड संख्या 180/25 दर्ज की। 10 जुलाई को दिनेश का शव एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर के बाद मामला और गरमाया। अगले ही दिन, 11 जुलाई को आक्रोशित भीड़ ने सुभाष के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने सुभाष के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटकर बेरहमी से पीटा और उनकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सुभाष के घर में लूटपाट कर आग भी लगा दी गई।
दूसरी FIR, SIT गठित, 8 गिरफ्तार
महेश प्रजापति की पत्नी कौशल्या देवी की शिकायत पर पुलिस ने बड़कागांव कांड संख्या 185/25 दर्ज की, जिसमें हत्या, आगजनी और दंगे से जुड़ी गंभीर धाराएं लगाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। पुलिस ने अब तक हिंसा में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की पहचान कर ली गई है और पूछताछ जारी है।
बड़कागांव में सनसनीखेज दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा#HAZARIBAGH #JHARKHAND #POLICE #LATESTNEWS pic.twitter.com/cGBKOfkg9i
— KohramLive (@KohramLive) September 10, 2025












