spot_img

चान्हो में सनसनी, देखिये क्या बोल गये SP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : चान्हो के तरंगा गांव के एक घर में 2 नाबालिग लड़कों की लाशें मिली। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लड़कों की पहचान 12 साल के मनीष उरांव और 17 साल के गणेश टाना भगत के रूप में हुई है। गणेश की लाश खटिया पर पड़ी थी, वहीं मनीष की लाश उसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। गणेश के नाक और कान से खून बह रहा था और बदन पर बाहरी जख्मों के निशान भी मिले। आपको बता दें कि दोनों की लाशें जिस घर में मिली, वह घर चौकीदार जफर अंसारी और मंगू उरांव का है। दोनों लाशों पर पहली नजर चौकीदार जफर अंसारी की गयी। बताया गया जा रहा है कि सुबह 5 बजे के करीब चौकीदार जफर अंसारी जब अपने घर पहुंचा तो यह देख दंग रह गया।

वहीं पूरे गांव में दो लोगों की लाशें मिलने से हाय तौबा मची हुई है। लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने सड़क पर उतर कर रोड जाम किया। हालांकि मौके पर पहुंचे रूरल एसपी मो. नौशाद आलम के बहुत समझाने बुझाने पर रोड जाम हटा लिया गया। वहीं रुरल एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस कांड का खुलासा बहुत जल्द कर लिया जायेगा। इस कांड में जो भी शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर पुलिस प्रसाशन पहल करेगी।

मृतक मनीष के पिता का नाम जगतपाल उरांव है। वह चान्हो के नेवार टोली बस्ती में रहता था। वहीं मृतक गणेश के पिता का नाम शिबू टाना भगत है। वह इसी बस्ती में रहते हैं। मृतक मनीष चोरया मिडिल स्कूल में सातवीं में पढता था। हालांकि गणेश ने पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी। सूत्रों की माने तो मनीष और गणेश दोस्त थे और हर शाम अपने खेत की रखवाली करने जाया करते थे। दोनों का खेत भी अगल बगल है। जिस घर में दोनों की लाशें मिली है, वहां वह अक्सर रूकते थे। इधर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के पीछे का राज अबतक नहीं खुल पाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतकों के परिजनों का किसी से जमीन विवाद तो नहीं था, इन सब विंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जानिये, पीएम ने क्यों कहा- झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...