Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत के कुबरी गांव में बेवा बद्रिका देवी (पति स्व. सुखदेव मिस्त्री) की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव देख ग्रामीण दहल उठे, वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर बरही DSP अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, चौपारण पुलिस व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और गहन जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का पुत्र प्रमोद राणा, जो रांची में काम करता है, खबर सुनते ही गांव लौटा और मां का शव देखकर बेसुध हो गया। DSP ने कहा कि हत्या गंभीर मामला है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जायेगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
कुबरी में एक बेवा की ह’त्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







