Ranchi : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में टोनको तालाब के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हटिया निवासी 32 साल के प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जलाने की कोशिश की गई, हालांकि केवल निचला हिस्सा ही जल पाया। प्रशांत गुरुवार शाम से लापता था। एयरपोर्ट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ के साथ हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जांच तेज कर दी है।
रांची में अधजला श’व मिलने से सनसनी…
Date:

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें
Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...
झारखंड में कहीं लू का कहर, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहां-क्या… जानें
Ranchi : झारखंड में मौसम ने इस बार दोहरी...
मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…
Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...
झारखंड समेत उत्तर भारत में नौतपा की शुरुआत, क्या करें और क्या न… जानें
Ranchi : झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में 25...





