Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के कांके स्थित हैदर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, रोजगार के अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सेमिनार में छात्रों को इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पाठ्यक्रम, BBA और BCA, फार्मेसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और छात्रवृत्ति योजनाएं एवं उच्च शिक्षा के बाद रोजगार के अवसर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की भागीदारी रही। संस्थान की ओर से गरीब और दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नये विकल्पों से जोड़ना और उन्हें बेहतर करियर चुनने में मार्गदर्शन देना है।
ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार… देखें वीडियो#Ranchi #Kanke #HigherEducation #CareerGuidance #CareerSeminar #Education pic.twitter.com/gCqHEKNUtB
— KohramLive (@KohramLive) August 5, 2026















