Nagpur : महाराष्ट्र में Internet पर देख युवक ने बनाया बम। जब उसे डिफ्यूज नहीं कर सका तो ले कर पहुंच गया थाना। पुलिसवालों से बोला… इस बोड़े में बम है, इसे डिफ्यूज कर दीजिये। इतना सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसवाले सकते में आ गये। युवक का नाम राहुल है और वह नागपुर के नंदनवन में रहता है। पहले तो राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे बम से भरा बैग लावारिस पड़ा मिला था। पुलिस को उस पर शक हुआ तो। थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो सच उगल दिया। बोला- Internet पर देखकर बम बनाया था। बम तो बना लिया पर उसे डिफ्यूज नहीं कर सका। इसलिये थाने आ गया।
Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…
बम निरोधक दस्ते को बुलाना पड़ा
बैग में बम होने की सूचना पर नंदनवन पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बम को डिफ्यूज किया। जब नंदनवन पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को घटना की सूचना दी, तो बीडीडीएस दस्ते ने बैटरी से बिजली के सर्किट को काट दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 286, भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 7,25 (1) (ए), आईपीसी की धारा 123 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।
Read More : एक ही ब्रांड के दो स्मार्टफोन, कीमत भी लगभग सेम, जानें आपके लिए अधिक यूजफुल कौन








