उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में आती हैं कभी वो कांच की ड्रेस पहनकर चली आती हैं तो कभी बोरी लपेटकर। अपने हर लुक से उर्फी सनसनी मचा देती हैं। लेकिन कई बार वो संस्कारी अवतार में भी नजर आती हैं।

Urfi Javed ने गणेश चतुर्थी पर जब गणेश वंदना की तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो गणेश चतुर्थी पर सूट पहने हुए नजर आई थीं। उर्फी ने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ था और ऊपर से सफेद दुपट्टा पहन रखा था।

Urfi Javed ने जब अपना ब्लू सूट में ये अवतार दिखाया तो लोगों को होश ही उड़ गए। ब्लू सूट में उर्फी में कमाल की लग रही थीं। उन्होंने मेकअप से अपने लुक को और भी कमाल कर दिया था। उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उर्फी जावेद के इस लुक के भी लोग कायल हो गए थे।

उर्फी जावेद इस पर्पल सूट में भी काफी कमाल की लगी थीं। उन्होंने जब अपनी ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों को काफी हैरानी हो गई थी। उर्फी के इस लुक की लोगों ने काफी तारीफ भी की थी। उर्फी जावेद को इस लुक में देखना काफी कम होता है। उर्फी जावेद ने पिछले साल गणेश चतुर्थी पर भी सूट पहनकर लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने बाबा का स्वागत बेहद संस्कारी अंदाज में किया था, उर्फी के इस लुक ने भी लोगों को 440 वॉट का झटका दिया था। उर्फी के इस लुक के लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी।

उर्फी जावेद आए दिन एयरपोर्ट पर अपने बोल्ड लुक में नजर आती हैं। लेकिन जब उर्फी जब इस सफेद सूट में नजर आईं तो सबके चेहरे की हवाइयां ही उड़ गईं। वो एयरपोर्ट पर सफेद सूट और हरे दुपट्टे में जब नजर आईं तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। उर्फी जावेद ने इस लुक के लिए स्ट्रैपी सूट पहना हुआ था।










