spot_img
spot_img
spot_img

चार महीने पहले ब्याही गई बेटी की हालत देख खू*न खौल गया… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma (Aftab Alam) : चार महीने पहले ब्याही गई बेटी अंजली के गले में निशान और उसकी डेड बॉडी बिस्तर पर देख मायके वालों का खून खौल गया। उसके ससुराल में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। वहीं लोगों के गुस्सा को देख ससुराल के सभी लोग फरार हो गये। 5 रोज पहले ही नवविवाहिता अंजली अपने मायके से ससुराल आई थी। उसकी शादी इसी साल 11 मार्च सुमन उर्फ अनू से हुई थी। शादी के बाद अंजली को पता चला कि उसके पति सुमन का मुंबई में रहनेवाली एक लड़की से करीबी संबंध है, इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि पंचायत तक बैठी। अंजली के मायके वालों का इल्जाम है कि अंजली को गला घोंट कर मार डाला गया, वहीं झूठी कहानी गढ़ी जा रही है कि उसने सुसाइड कर ली। लोगों के गुस्सा को देखते हुये मौके पर बड़े तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी गांव में हुई।

घटना के संबंध में अंजली के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह जानकारी दी गई कि बेटी अंजली ने खुदकुशी कर ली है। ससुराल आने पर देखा कि अंजली के गले में निशान है, वहीं उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। ससुराल के लोग फरार हो गये। इसी साल 11 मार्च को अंजली की शादी हुई थी। शादी के बाद अंजली को पता चला कि उसका पति का संबंध मुंबई में किसी लड़की से है। दोनों में तकरार शुरू हो गई। कलह बढ़ते जा रहा था। पंचायत के स्तर से दोनों में सुलह कराने की कोशिश की गई। पंचायत में सुलह के बाद 5 दिन पहले अंजली अपने मायके से ससुराल आई थी, पर उसे जीने नहीं दिया गया। अंजली की शादी में दहेज संबंधी सारे रस्में की अदायगी की गई थी। उसे तरह-तरह से टार्चर भी किया जाता था। घटना के बाद लोगों के गुस्सा को देखते हुये पुलिस उन्हें अलर्ट मोड में आ गई। फरार ससुराल वालों को खोज निकालने के पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी।

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गरीब होनहार प्रवीण के पढ़ाई के जज्बे को देख भावुक हुए सीएम हेमंत, क्या कर गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...