Ranchi (Pawan Thakur) : हाई लेबल हुई जांच में यही सच सामने आया कि गुमला जेल के अंदर Gangster सुजीत सिन्हा की हुकूमत चलती थी। जेल के अंदर हुई पार्टी-सार्टी को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें दम है। जेल के एआईजी और गुमला एसडीओ की जांच के खुलासा के बाद गुमला जेल प्रशासन बेनकाब हो गया। यह जांच जेल आईजी मनोज कुमार के आदेश पर हुई। जेलर सहित 5 लोग दंडित किये गये। इन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबित होने वाले में जेल अधीक्षक सुनील कुमार, सहायक कारापाल कौलेश्वर राम पासवान, उच्च कक्षपाल मोहरा सांगा, इंचार्ज उपेंद्र राय और कक्षपाल मुन्ना साह शामिल हैं। वहीं अनुबंध पर बहाल कक्षपाल मारकुश लकड़ा व वाल्टर केरकेट्टा का अनुबंध समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों रिटायर्ड सैनिक हैं। वहीं Gangster सुजीत सिन्हा को दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
यहां याद दिला दें कि इसी साल पहले पखवारे में गुमला जेल के अंदर से एक फोटो वायरल हुआ था। यह फोटो 1 जनवरी की बताई गई थी। उस रोज जेल के अंदर पार्टी-साटी हुई थी। खूब जाम छलका था। नोट भी उड़ाई गई थी। जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का फोटो वायरल होने पर गुमला जिला प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया। वहां के एसडीएम खुद जांच करने जेल पहुंचे। गैंगस्टर की हनक देख एडीएम सनक गये। बारी-बारी से फोटो में दिख रहे अन्य बंदियों की क्लास भी ली गई थी। बेखौफ और बेखटके हर किसी ने कबूला था कि वायरल फोटो में दम है। दारू की बोतल फूल के गमले के अंदर छुपाकर जेल के अंदर मंगाई गई थी।
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर गैंगस्टर की हनक देख सनक गये SDM, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : 60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…








