Kohramlive desk : इजराइली हमले के खिलाफ वेस्ट बैंक में फिलीस्तीनियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में इजराइली सेना के साथ झड़प की। इस बीच इजराइली सेना की कार्रवाई में कम से कम 11 लोग मारे गए। गाजा पट्टी में इजराइल की बमबारी शनिवार तड़के भी जारी रही। गाजा सिटी में एक मकान पर हवाई हमले में कम से कम 7 फिलीस्तीनी मारे गए जो एक हमले में मरने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है।
Read More : झारखंड ने खोया एक और पत्रकार, पंखुरी सिंह का निधन
एक दिन पहले कुछ शहरों में मच गई तबाही
इससे एक दिन पहले रातभर टैंक से हुए हमलों और हवाई हमलों में कुछ शहरों में तबाही मच गई। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई तथा हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए। इजराइली सेना ने बताया कि अभियान में 160 युद्धक विमानों ने 40 मिनट में 80 टन विस्फोटक गिराए और सुरंगों के उस जाल को नष्ट कर दिया जिनका इस्तेमाल हमास करता था। ऐसा लग रहा है कि संघर्ष विराम के अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज होने से पहले ही इजराइल गाजा के हमास शासकों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाना चाहता है।
गाजा में लगभग 126 लोगों की मौत
गाजा में लगभग 126 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 31 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं। इजराइल में 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 6 साल का बच्चा और एक सैनिक शामिल है। अलघूल नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि ताजा हवाई हमलों में एक शरणार्थी शिविर के पास बनी 3 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया। इजराइली युद्धक विमानों ने इमारत में रह रहे निवासियों को चेतावनी दिए बिना कम से कम 3 बम गिराए।
इजराइली सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों को मारी गोली
पिछले महीने यरुशलम में तनाव से शुरू हुआ यह संघर्ष व्यापक पैमाने पर फैल गया है। अरब और यहूदियों की मिश्रित आबादी वाले इजराइली शहरों में रोज हिंसा देखी जा रही है। सैकड़ों फिलीस्तीनियों ने वेस्ट बैंक में गाजा अभियान और यरुशलम में इजराइली कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिलीस्तीनी झंडे लहराते हुए इजराइली सैनिकों पर पथराव किया। सैनिकों ने कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। एक सैनिक को चाकू मारने की कोशिश में एक और फिलीस्तीनी मारा गया।
इजरायल ने हमास के खिलाफ किए हवाई हमले
पूर्वी यरुशलम में इस महीने की शुरुआत में तनाव तब शुरू हुआ, जब फिलीस्तीनियों ने शेख जर्रा में निष्कासनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद में कार्रवाई की। यह लड़ाई सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागने शुरू किए। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास इन रॉकेट हमलों के लिए ‘भारी कीमत चुकाएगा।’
Read More :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)






