spot_img

25 लाख का इनामी खूंखार प्रद्युम्न शर्मा कैसे धराया, देखिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH : खूंखार माओवादी प्रद्युम्न शर्मा की गिरफ्तारी की हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे ने आज पुष्टि कर दी। यहां याद दिला दें कि बीते 15 अगस्त को कोहराम लाइव ने प्रद्युम्न शर्मा की गिरफ्तारी की खबर छापी थी। एसपी चोथे ने बताया कि BJ SAC के प्रमुख सदस्य प्रद्युम्न शर्मा को चौपारण थाना क्षेत्र के कोठो डुमर पहाड़ के पास दबोचा गया।

गुप्त सूचना मिली थी कि खूंखार प्रद्युम्न चौपारण के दासी करमा, कोठो, बुकाड़, गरमोरवा, पत्थलगड़वा के इलाके में घूम रहा है। सूचना गंभीरता से ली गई। ASP अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में CRPF और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इसी दरम्यान सुबह 6 बजे टीम कोठो डुमर पहाड़ से नीचे उतर रही थी तो दो लोगों को पहाड़ की तरफ आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे। एक तो भागने में कामयाब रहा, पर दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह BJ SAC का प्रमुख सदस्य खूंखार प्रद्युम्न शर्मा है। पुलिस फाइल में वह कुंदन उर्फ साकेत उर्फ लुलहा के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना मोस्‍ट वांटेड नक्‍सली प्रद्युम्‍न शर्मा की मुड़ी पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर माना जाने वाले लुलहा पर झारखंड और बिहार में 90 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

बताया जाता है कि प्रद्युम्न 1996 से माओवादियों के सामान्य संगठन से जुड़ा था। 2003 में नक्सली संगठनों का विलय हुआ और एमसीसी संगठन बना। उस संगठन में इसे गया जिले के पूर्वी क्षेत्र का जोनल कमांडर बनाया गया। जोनल कमांडर की जिम्मेदारी मिलते ही इसने अपने क्षेत्र और झारखंड में नक्सली वारदातों को ताबड़तोड़ अंजाम दिया।
जिले में 2003 से लेकर अब तक हर एक नक्‍सली कांड में प्रद्युम्न शर्मा का नाम पुलिस रिकार्ड में दर्ज है। न केवल गया, बल्कि औरंगाबाद और झारखंड के विभिन्न थानों में इसके खिलाफ जघन्य वारदातों को अंजाम दिए जाने का मुकदमा दर्ज है। इसने करोड़ों रुपए लेवी वसूली से कमाये हैं। सुनें क्या बोले एसपी मनोज रतन चोथे…

Read more:तीन अलग-अलग जगह पर डूबने से 5 लोगों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

Read more:सुरक्षाबलों पर बरसाने लगे गोलियां, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो

Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो

Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस

Read more:पत्‍नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Read more:मांग भरना चाह रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने पानी में लगाई छलांग, और फिर…

Read more:श्मशान घाट में तांत्रिक ने महिला का लूट लिया सब कुछ

Read more:पत्‍नी और सास-ससुर को काट डाला, बेटी को धमकाया और कही ये बात…

Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…

Read more:इस लड़की की जान खतरे में है… देखें वीडियो

Read more:1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे स्‍मार्टफोन, सरकारी कर्मचारी पाएंगे 28% DA

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित