Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के पाहनटोली में सागर राम नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर लेकर परिवार समेत फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मौके से पुलिस ने खून का सैंपल और शराब की बोतल को जब्त किया। मामले को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने टीम डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। टीम ने 10 घंटे के अंदर सागर राम हत्याकांड के एक आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक का नाम आकाश कुमार साव है। वह वर्तमान में लोवाडीह में दिलीप गुप्ता के मकान में किराये पर रहता था। उसे 7.65 एमएम की पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मुख्य आरोपी सिट्टू साहू, दिवेश सोनी और मदन यादव फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। तीनों को जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है।

Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी
इस पूरे हत्याकांड की वजह जमीन ब्रिकी में हुये मुनाफे के बंटबारे को माना जा रहा है। मृतक सागर के परिजनों की मानें तो सिट्टू और उसके दोस्तों के साथ सागर ने एक बड़े प्लॉट की बिक्री की थी। इसमें उसे अच्छा खासा मुनाफा हुआ था। सिट्टू का भतीजा आकाश भी इस डील में शामिल था। इस मुनाफे का बड़ा हिस्सा सागर को मिलने वाला था। मगर सिट्टू और उसके साथी सागर को मुनाफे की रकम देना नहीं चाह रहे थे। उसमें आनाकानी कर रहे थे। इसको लेकर 1 सप्ताह पहले ही सिट्टू के दोस्त देवेश सोनी के साथ सागर की कहासुनी हो गई थी। उसी समय से ये लोग सागर को निशाने पर लिए था। शनिवार को पार्टी में बुलाया और उसे मार डाला।






