spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना की दूसरी लहर इंडिया के लिए बन रही कहर, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
  • नए-नए उभर रहे लक्षण, बुखार में भी आया ऐसा फर्क

kohramlive desk : कोरोना की दूसरी लहर इंडिया के लिए कहर बन रही है। हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहली लहर की तुलना कोरोना की इस लहर में कई लक्षण अलग हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं और नजरअंदाज करने की वजह से स्थिति गंभीर हो जा रही है। AIIMS में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर विजय हुड्डा ने ट्विटर पर कोरोना के कुछ नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है, जिसे पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

Read More :इस युवती से दो आशिक करना चाहते थे शादी, नहीं किया तो कर दिया ये हश्र…

कोरोना के ये हैं नए लक्षण

बुखार, गला खराब होना, जुकाम होना, शरीर-मांसपेशियों दर्द और थकावट जैसे आम लक्षणों के अलावा इस लहर में कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा रहे हैं। कुछ मरीजों में दस्त, पेट में दर्द, बदन टूटना, उल्टी आना, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं।



10 दिन भी रहता है बुखार

डॉक्टर हुड्डा का कहना है कि कोरोना की पहली लहर में बुखार, सांस की दिक्कत या अन्य लक्षण वाले मरीज 5-7 दिनों में ठीक हो जाते थे। इस लहर में मरीजों को 10 दिनों तक भी बुखार रहता है। डॉक्टर हुड्डा का कहना है पिछले एक साल से हम देख रहे हैं कि कोरोना किसी भी रूप में सामने आ सकता है।  मरीजों को कुछ भी नया महसूस हो तो उन्हें अपने डॉक्टरों को तुरंत इसे बताना चाहिए। कुछ भी नया और अजीब महसूस हो तो उसे कोरोना का लक्षण ही मान कर चलना चाहिए।

Read More :गर्लफ्रैंड की बर्थडे पार्टी में प्रेमी ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

आंखों का लाल होना भी लक्षण

डॉक्टर हुड्डा का कहना है कि आप जानकर हैरान होंगे कि कई बार आंखों का लाल होना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर लोग इसे आम इंफेक्शन या कंजक्टिवाइटिस मान कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये कंजक्टिवाइटिस कोरोना की वजह से भी हो सकता है। डॉक्टर हुड्डा कहते हैं कि इस समय डॉक्टर को भी हर तरह के लक्षण को कोरोना का लक्षण ही मानकर चलना चाहिए और मरीजो को तुरंत कोरोना का टेस्ट कराने की सलाह देनी चाहिए।  इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज शुरू कर देना चाहिए।



जानकारी के अभाव में बिगड़ती है बात

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अगर केवल सिर दर्द और बदन दर्द हो रहा हो तो ये भी कोविड का लक्षण हो सकता है। कोरोना के कुछ आम लक्षण भी हैं जो जानकारी के अभाव में बहुत जल्द गंभीर हो जा रहे हैं। इसलिए ऐसे किसी भी लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। सुगंध का न आना, स्वाद बिगड़ जाना- कोरोना वायरस का सबसे अजीब लक्षण स्वाद और सुगंध का चला जाना है। मेडिकल भाषा में इसे एनोस्मिया कहते हैं। कुछ लोगों को ये बुखार आने से पहले महसूस होता है जबकि कुछ लोगों को सिर्फ यही लक्षण महसूस हो सकता है। जिन लोगों को सिर्फ स्वाद और सुगंध जाने की दिक्कत होती है उन्हें  ठीक होने में 6-7 सप्ताह का समय लग सकता है।
Read More :प्लाज्मा डोनर के लिए नहीं पड़ेगा भटकना! Snapdeal ने लॉन्च किया ये खास ऐप

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...