Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों से गैस का खतरा अब दूर हो रहा है। SDO संजय कुमार की कड़ी चेतावनी और दो टूक फैसले के बाद, दो LPG गोदाम आखिरकार शहर की भीड़ हटकर गांव की ओर रुख कर गये। भारद्वाज भारत गैस का गोदाम शहर से दूर गांव में शिफ्ट हो गया। वहीं, ओबरा की मां दुर्गा एजेंसी पहले टंडवा पुल के नीचे थी, अब अपने असली पते पर लौट आई है। आर्यन एचपी गैस एजेंसी अब भी शहर के दिल में बसी है, और खतरे की घंटी बजा रही है।
SDO ने समय सीमा समाप्त होने पर अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। SDO ने दो टूक कहा, “शहर के बीच आग नहीं बसने देंगे। फिर चाहे वो गैस हो या गैर-कानूनी मंशा।”
SDO की सख्ती से हिली गैस माफिया की बुनियाद
Date:












