spot_img
spot_img
spot_img

SDO की रेड, मचा हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर के अटौला मेन रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को औचक छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं, जिसके बाद एजेंसी को अगले आदेश तक सील कर दिया गया। जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठान के पास सिर्फ थोक दवा बिक्री का लाइसेंस था, लेकिन वहां खुदरा बिक्री के साथ-साथ बिना चिकित्सकीय योग्यता मरीजों का इलाज किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके पर मरीज भी मौजूद मिले।

मेडिकल सेंटर से इस्तेमाल की गई सुइयां, सिरिंज, खाली इंजेक्शन शीशियां, बेड, ड्रिप स्टैंड और संदिग्ध पर्चे बरामद किये गये। संचालक इलाज से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज या शैक्षणिक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। SDO संजय कुमार ने कहा कि यह मामला जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ का है। सिविल सर्जन और औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध क्लीनिक और मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...