Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार पांडेय ने चिनिया रोड स्थित वृंदावन लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिक्षार्थियों की भी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे SDO संजय कुमार ने कहा, “आजकल के युवाओं का झुकाव पारंपरिक व्यवसायों की ओर अधिक है, लेकिन दीपक पूजा और उनके भाई-बहन ने एक नई राह चुनी है और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इस लाइब्रेरी जैसे शिक्षा-केन्द्रित स्टार्टअप की पहल वास्तव में सराहनीय है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है।” उन्होंने आगे कहा, “बिजनेस तो कई होते हैं, लेकिन इस तरह के स्टार्टअप न केवल युवाओं को लाभ पहुंचायेंगे, बल्कि सकारात्मक वातावरण भी तैयार करेंगे। दीपक पूजा और उनकी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
यह लाइब्रेरी 24×7 खुली रहती है और यहां शांत अध्ययन माहौल, एयर कंडीशन सुविधा, हाई-स्पीड वाईफाई, चार्जिंग प्वाइंट्स, लॉकर, पार्किंग, आरओ पानी, न्यूज़पेपर और करेंट अफेयर्स की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, यहां लंच और डिस्कशन एरिया की भी व्यवस्था की गई है। इस उद्घाटन समारोह में कई स्थानीय शिक्षक, छात्र, और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे और लाइब्रेरी के प्रबंधन की सराहना की।










