spot_img

स्कूली बच्चों के कठिन चैप्टर को हल्का कर गये SDO साहेब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार ने हाई स्कूल ओखरगड़ा का औचक जायजा लिया। उन्होंने टीचरों और स्टूडेंट से विद्यालय से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर उनसे जाना-सुना। SDO दसवीं की क्लास में गये और बच्चों से पूछा कि उन्हें कौन सा विषय व चैप्टर सबसे कठिन लगता है?  बच्चों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें गणित विषय का त्रिकोणमिति सब्जेक्ट सबसे मुश्किल लगता है,  इस पर SDO सहज और रोचक तरीके से बच्चों को त्रिकोणमिति का पीरियड लेकर त्रिकोणमितीय मान निकालने का गुण सीखा गये। वहीं बच्चों का हौंसला अफजाई कर गये।

गौरतलब है कि कुछ रोज पहले इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा स्कूल के प्रधानाचार्य पर कई इल्जाम लगाते हुये प्रदर्शन किया था, तब BDO और BEEO के द्वारा जांच व कार्रवाई की गई थी। इसी सिलसिले में SDO संजय कुमार आज स्तरोन्नत उच्च विद्यालय ओखरगड़ा पहुंचे थे।

बच्चों व शिक्षकों से जाना पक्ष

स्कूल पहुंचे SDO संजय कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य, शिक्षकों व लिपिक से पक्ष जाना। जरूरी तमाम जानकारी लेने के बाद SDO ने छात्र-छात्राओं द्वारा उठाये गये बिंदुओं पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। पंजीकरण के नाम पर अतिरिक्त राशि लेने के मामले में प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सरस्वती पूजा आयोजन के लिये बच्चों से कुछ अतिरिक्त राशि ली जा रही थी, किंतु बच्चों की असहमति के बाद उक्त राशि सभी बच्चों को वापस कर दी गई है। इस पर SDO कड़ा रुख अपनाते हुये कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिये। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से जानकारी ली गई। इसपर उन्हें बताया गया कि समिति को भंग करते हुये अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीमित कर दिये गये हैं। इस पर SDO ने विद्यालय प्रबंधन समिति नई समिति बनाने का निर्देश दिया। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि किसी स्कूली बच्चे के साथ कोई गलत बर्ताव नहीं किया जाये, दोबारा शिकायत आने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...