GIRIDIH : गिरिडीह के राजधनवार में सरसों तेल में मिलावट की आशंका को देखते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा फुड सेफ्टी पदाधिकारी दिनेश मरांडी ने मंगलवार को धनवार बाजार के कई किराना दुकानो का निरीक्षण किया। इस क्रम में दुकानों से विभिन्न ब्रांड के सरसों तेल का सैंपल लिया। सरसों तेल का सेंपल का निर्धारित मुल्य का भुगतान भी पदाधिकारियों द्वारा दुकानदारों को कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : अगर बच्चों को हो रही हैं फुंसियां? न करें नजरअंदाज, हो सकता है ये…
जांच में भेजा जाएगा सैंपल
एसडीएम ने कहा कि सरसों तेल में मिलावट की सूचना प्राप्त हो रही है। भारत सरकार के निर्देश पर हमलोग दुकानों का निरीक्षण कर सरसों तेल का सैंपल ले रहे हैं। सैंपल को जांच में भेजा जाएगा। जांच के बाद अगर तेल में मिलावट पाई गई तो ऐसे दुकानदारों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फुड लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Couvade syndrome होने पर पुरुषों को भी होता है प्रेग्नेंसी का अनुभव, दिखते हैं ये लक्षण…








