Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल तलाक मामले में महिला की एलिमनी मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया। महिला ने पति से 12 करोड़ रुपये, मुंबई का एक फ्लैट और BMW कार की मांग की थी। इस पर CJI बी आर गवई की बेंच ने तीखी टिप्पणी करते हुये कहा, “आप काफी पढ़ी-लिखी हैं, नौकरी क्यों नहीं करतीं? पढ़ी-लिखी महिला खाली नहीं बैठ सकती, खुद कमाकर खाना चाहिये।” कोर्ट ने महिला को दो विकल्प दिये या तो फ्लैट ले लो या 4 करोड़ रुपये लेकर नई ज़िंदगी शुरू करो। महिला ने पति पर अमीरी का रौब, बच्चा न देने और FIR में फंसाने का आरोप लगाया, जबकि पति की ओर से बताया गया कि महिला के पास पहले से फ्लैट है और BMW की मांग भी बेबुनियाद है क्योंकि कार कबाड़ में जा चुकी है। कोर्ट ने महिला को ससुर की संपत्ति पर हक न होने की भी दो टूक बात कही और फैसला सुरक्षित रख लिया।
राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
Gemini Weekly Horoscope || मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...













