Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में ‘मौत की घाटी” के नाम से मशहूर दनुआ घाटी में आज फिर किसी की चीख निकली। यहां एक कंटेनर ने एक सब्जी लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक ट्रक के भीतर ही दब गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से जख्मी ट्रक ड्राइवर लवकुश को NHAI एंबुलेंस से चौपारण स्वास्थय केंद्र भेजा गया। जानकारी के मुताबिक सब्जी लदा यह ट्रक कोलकाता से यूपी के आगरा जा रहा था।








