नई दिल्ली : कोरोना महामारी से अब देश उबर रहा है। वहीं वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब पाबंदियों में ढील दी जा रही है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं, वहीं कई राज्यों में आज से स्कूल-कॉलेज गुलजार होंगे। 10 महीने दिल्ली में आज से स्कूलों की घंटी सुनाई देगी, वहीं राजस्थान में भी स्कूल खुल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 48 घंटे का मिला अल्टीमेटम, कातिल नहीं पकड़ा तो होगा…
बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दसवीं और बारहवीं क्लास के छात्रों लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। 4 मई से बोर्ड की परीक्षाएं होने हैं लेकिन उससे पहले प्री-बोर्ड, प्रैक्टिकल एग्जाम भी होंगे जिसके चलते आज से स्कूल खुल रहे हैं। स्कूल खोलने के लिए दिल्ली सरकार ने कोरोना नियमों का ध्यान रखने को कहा है। सभी स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर की पूरी व्यवस्था की गई है।
इसे भी पढ़ें : …और प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग करते-करते फंदे से झूल गया प्रेमी
आज से राजस्थान में भी स्कूल खुलेंगे। शुरुआत में नौवीं से लेकर 12वीं तक की क्लासें चगेंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए स्कूलों को विस्तृत परिचालन निर्देश (SOP) जारी किए हैं, जिनमें मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक कक्षा में कुल क्षमता का 50 प्रतिशत उपस्थिति पहले दिन तथा शेष 50 प्रतिशत उपस्थिति दूसरे दिन रखने का निर्देश जारी किया गया है।
ये है गाइडलाइस
- स्कूलों में क्लास 4-5 घंटे से ज्यादा नहीं लगेंगी।
- वॉशरूम में एक बार में दो से ज्यादा छात्रों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- स्कूलों की ओर से पिक-ड्रॉप की भी सुविधा भी छात्रों को नहीं दी जाएगी।
- दिल्ली सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, एक कक्षा में 12-15 छात्र ही बैठेंगे।
- स्कूलों के कॉरिडोर में हैंडवॉशिंग कंसोल और सैनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
- छात्रों को दो बैच में बुलाया जाएगा।
- इतना ही नहीं स्कूल आने से पहले छात्रों को पैरेंट्स से सहमति पत्र भी लाना होगा।
मिजोरम में 22 जनवरी और मणिपुर में 27 जनवरी से स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। मिजोरम सरकार के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 22 जनवरी से स्कूल और छात्रावास पुन: खुलेंगे। दिशा-निर्देशों के अनुसार एक फरवरी से शनिवार और रविवार दोपहर में गिरजाघरों को खोलने की भी अनुमति दी जाएगी। जिनमें बैठने की क्षमता के आधे या अधिकतम 200 लोग ही प्रार्थना कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग












