Hazaribagh: जिले के दारू प्रखंड क्षेत्र में राजकीय मध्य विद्यालय महेसरा और सरस्वती उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घटान प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता, दारू थाना प्रभारी अमित कुमार, जिनगा मुखिया पिंकी देवी ने किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
18 साल से कम उम्र के बच्चे न वलाएं बाइक या स्कूटी
मौके पर महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी टोप्पो ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे स्कूटी, बाइक या अन्य वाहन न चलाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। प्रमुख ने सभी छात्र छात्राओं को रोज विद्यालय में उपस्थित होने को कहा। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर उनसे संवाद किया। जिनगा पंचायत मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि विद्या ही ऐसी चीज है, जिसे ना छीना जा सकता है, ना चुराया जा सकता है। सड़क पार करते वक्त अपने बाएं तथा दाहिनी ओर देखकर ही रोड क्रॉस करें। बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। साइबर अपराध से बचने के लिए कहा कि किसी भी अनजान नंबर से कॉल आए और ओटीपी या अन्य जानकारी पूछे तो नहीं बताना चाहिए। कॉल को डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए और अपने नजदीकी थाना में सूचना देनी चाहिए।
इनकी रही मौजूदगी
मौके पर यातायात थाना के एएसआई सुनील कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, पिंक पेट्रोलिंग टीम हृदय नारायण सिंह, एएसआई सरफराज अहमद, हवलदार महताब आलम, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी, महेशरा मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक शाह मंच संचालक सैयद मंजर हसन उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : चीफ इंजीनियर की रिमांड अवधि बढ़ी, उगल गए कई राज
इसे भी पढ़ें : Heatwave Alert : बढ़ती गर्मी बढ़ा रही टेंशन, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
इसे भी पढ़ें : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी ऐसी, रांची की छवि पूरी दुनिया में निखरेगी
इसे भी पढ़ें : ढुल्लू महतो जेल से बाहर आए…
इसे भी पढ़ें : रांची में G20 Summit की तैयारियों का ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा, देखें…










